फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Exam: वाराणसी जिले में 49 केंद्रों पर 23,995 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 16 May 2023 09:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को होगी। वाराणीस शहर के 49 केंद्रों पर 23,995 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को होगी। वाराणीस शहर के 49 केंद्रों पर 23,995 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।

विज्ञापन


सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा के नोडल प्रभारी एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि सभी 49 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के आसपास दो सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्रों के बाहर भीड़ जमा नहीं होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1105 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। एडमिट कार्ड टैब पर जाएं। डाउनलोड पर क्लिक करें और फिर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के तहत दिए गए लिंक पर जाएं। सभी निर्देश पढ़ें और अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें