राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर रविवार की सुबह वाराणसी की सड़कों पर फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव का उत्साह देखने को मिला। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा से शुरू साइकिल रैली को एसडीएम देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 7 बजे शुरू रैली नगर निगम, शहीद उद्यान, सिगरा पेट्रोल पंप, सिगरा चौराहे और रथयात्रा होते हुए सिगरा स्टेडियम में ही आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में खिलाड़ियों के जोश और नारों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साइक्लिंग ड्राइव में करीब 175 बालक और 60 बालिकाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना था। ब्यूरो