कचहरी के शास्त्री घाट पर दीपा फाउंडेशन द्वारा पेंट योर इमेजिनेशन चित्रकला प्रतियोगिता में अपन
दीवा फाउंडेशन की ओर से बुधवार को वरुणा पुल कचहरी परिसर में सातवें वर्ष पेंट योर इमेजिनेशन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 220 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में हुई। कनिष्ठ वर्ग में मेरिन लाइफ व ऑपरेशन सिंदूर जबकि वरिष्ठ वर्ग में आदिवासी जीवन व हिंदी सिनेमा विषय पर चित्र बनाए गए। मुख्य अतिथि व निर्णायक उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किए। वरिष्ठ वर्ग में शुभ्रा त्रिपाठी को प्रथम, पंचशिला मौर्य को द्वितीय और रिया शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। कनिष्ठ वर्ग में आशी सिंह प्रथम, अलीमा सिद्दीकी द्वितीय और सूर्यांश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर दीवा फाउंडेशन की संरक्षिका सीए जमुना शुक्ला, अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, सचिव अंजु त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कचहरी के शास्त्री घाट पर दीपा फाउंडेशन द्वारा पेंट योर इमेजिनेशन चित्रकला प्रतियोगिता में अपन