वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर सूचना के आधार पर बुधवार को नीमा माई से रेवड़ी तालाब के बीच सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े 15 वाहनों का चालान किया गया। एसीपी मुख्यालय व ट्रैफिक पुलिस ने वाहन स्वामियों को चेताया कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने पर कार्रवाई आगे भी होगी। ब्यूरो