फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टर्न कोट और क्विज में 22 छात्रों ने 10-10 मिनट बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के टर्न कोट और क्विज में इच्छामृत्यु, बाल श्रम, राजनीति में महिलाएं, ऑनलाइन खरीदारी, सहकर्मी दबाव, बनारस में मेट्रो, कॉस्मेटिक सर्जरी और सेलिब्रिटी संस्कृति जैसे मुद्दों पर 22 छात्रों ने विचार रखा। शारीरिक शिक्षा विभाग स्थित डॉ. कर्ण सिंह सभागार में प्रतिभागियों ने अपने ही तर्कों को चुनौती दी। छह मिनट पक्ष में और चार मिनट विपक्ष में तर्क रखे। इसमें कई अन्य मुद्दों जैसे क्या महाविद्यालयों में शिक्षा निःशुल्क होनी चाहिए?, क्या शाकाहार (वीगनवाद) उचित है? और क्या वर्दी से छात्रों में एकरूपता आएगी? पर संवाद हुआ। हिंदी माध्यम के प्रतिभागियों ने मानव अंगों की बिक्री के वैधीकरण, निगरानी और निजता, ऑनलाइन शिक्षा, उत्पादों के प्रचार में सेलिब्रिटियों की भूमिका तथा मृत्युदंड जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें