वाराणसी। बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव की हालत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी है। सांस लेने में तकलीफ और फेफड़े में संक्रमण के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है। हुकुलगंज निवासी हीरालाल यादव को हाल ही में राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवार्ड से नवाजा था। स्थानीय पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हालत नाजुक बनी है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम देखभाल कर रही है।