फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया और स्पाइसजेट का विमान विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को मुंबई से आने वाला विमान एआई 695 रिशेड्यूल किया गया, लेकिन वह बदले गए समय पर भी वाराणसी नहीं आ सका। इससे मुंबई से वाराणसी आने और वाराणसी से मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस विमान को मुंबई से 10.25 बजे उड़ान भरकर 12.40 बजे पहुंचना होता है। शनिवार को इस विमान ने मुंबई से शाम 4.30 बजे उड़ान भरी और निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से 6.40 बजे वाराणसी पहुंचा। यही विमान एआई 696 बनकर 7.10 बजे मुंबई रावाना हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने इसका कारण सर्वर में खराबी बताया। वहीं कोलकाता से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 3328 भी शनिवार को तीन घंटे देरी से वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें