फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवानों ने मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया मंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95 वाहिनी मुख्यालय में मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान नौ अप्रैल 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सीआरपीएफ के छह वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर वाहिनी के जवानों ने देश की रक्षा के लिए मर मिटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह की पत्नी रंजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले क्वार्टर गार्द पर कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह ने सलामी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अगस्त 2017 में पुलवामा में तैनाती के दौरान कमांडेंट द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराए जाने के कारण उन्हें मिले वीरता के पुलिस पदक के लिए द्वितीय कमांडेंट हरिओम सागर के नेतृत्व में जवानों ने सम्मानित किया।
शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मासूम श्रेया पांडेय ने हे वतन, हे वतन, मेरे हे वतन आबाद रहे गीत पर कथक नृत्य कर सबको तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। जवान हरि नारायन तिवारी ने भक्तिमय गीत गाकर सबको झूमा दिया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अनुपम शर्मा, द्वितीय कमांड अधिकारी हरिओम सागर ए, खुर्शीद आलम, अजय द्विवेदी, सहायक कमांडेंट संजीत कुमार और राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नुआंव स्थित रेंज कार्यालय पर डीआईजी पीजे राजेंद्रन और द्वितीय कमान अधिकारी रमेश चंद्रा के नेतृत्व में जवानों ने देश की रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें