फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा न देने के लिए रचा अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। जंसा थाने के हरसोस निवासी कक्षा 10 के छात्र ने तैयारी न होने पर हाईस्कूल के पेपर की परीक्षा न देने के लिए खुद के अपहरण का नाटक रचा। हालांकि सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छात्र के नाटक का पर्दाफाश कर उसे बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

हरसोस निवासी 16 वर्षीय छात्र राजातालाब में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को छात्र परीक्षा देने स्कूल आया और शाम के समय उसके मोबाइल से पिता के मोबाइल पर मेसेज गया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। थोड़ी देर बाद फिर मेसेज आया कि हमें फोन न करें। पिता ने इसकी सूचना रोहनिया थाने पर दी। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की गई तो छात्र के मोबाइल की लोकेशन प्रयागराज के दारागंज में मिली। मोबाइल की लोकेशन की मदद से पुलिस टीम प्रयागराज गई तो पता लगा कि छात्र अपने मौसा के पास है। पूछताछ में पहले तो छात्र ने बताया कि राजातालाब से उसे ट्रक सवार लोग जबरन बैठा लिए थे। प्रयागराज में मौका पाकर वो ट्रक से कूद कर भाग निकला। कड़ाई से पूछताछ की गई तो छात्र ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी नहीं किया था। इस वजह से मंगलवार को होनी वाली हिंदी की परीक्षा नहीं देना चाहता था। इसी वजह से खुद के अपहरण का नाटक रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें