फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने भवन में ही नेत्र रोग की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निर्माण के लिए नेत्र रोग विभाग के पुराने भवन का पिछला हिस्सा गिराया जाने लगा है। हालांकि ओपीडी पुराने भवन में ही चलती रहेगी, लेकिन जब तक निर्माण कार्य चलेगा तब तक मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने भवन के ध्वस्तीकरण कार्य के लिए विभाग के निकट संचालित हो रहे वाहन स्टैंड को बंद करा दिया गया है और यहां की गाड़ियां अस्पताल परिसर में खड़ी कराई जा रही हैं। जब तक यहां निर्माण कार्य चलेगा तब तक मरीजों को इमरजेंसी में बने वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। बता दें कि नेत्र संस्थान बनने के बाद अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, नई ओपीडी आदि सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें