फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा खत्म, कल इंटर की अंतिम परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा गुरुवार को खत्म हो गई लेकिन इंटर की परीक्षा अभी दो मार्च तक चलेगी। वहीं कापियों का मूल्यांकन न करने के फैसले के बाद शिक्षकों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर इसकी नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर भी नोटिस चस्पा कर सरकार से नौ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिले में सात फरवरी से चल रही बोर्ड परीक्षा के दो मार्च के खत्म होने के बाद बोर्ड की ओर से आठ मार्च से मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया गया है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर में होने वाले मूल्यांकन को लेकर जहां तैयारियां अंतिम चरण में हैं वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के आह्वान पर वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण आदि मांगों के न पूरा होने को लेकर शिक्षक पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। इसके तहत गुरुवार को शाम को पदाधिकारियों ने नोटिस चस्पा किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल राय, सत्येंद्र सिंह, विजय मिश्रा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें