फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वायुसेना की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अधिवक्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल कर भारत मां की जय का उद्घोष किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया और वायुसेना के जवानों के साहस और शौर्य की प्रशंसा की। जुलूस निकालने के बाद अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार सभागार में बैठक की। अध्यक्षता सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम और संचालन महामंत्री बृजेश मिश्र ने किया। इस दौरान भारत के मानचित्र पर माल्यार्पण कर कार्रवाई को आतंकवाद के सफाए के लिए बेहद जरूरी बताया। बैठक में बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र, अशोक सिंह प्रिंस, विनोद पांडेय, मंसूर हसन शास्त्री, मुरलीधर सिंह, घनश्याम सिंह और अनिल पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, विधिक पत्रकार एसोसिएशन और यूपी एडवोकेट क्लब ने वायुसेना के कार्य पर खुशी जाहिर की। इस दौरान मेराज फारूकी जुग्गन, घनश्याम मिश्रा, अमरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह और मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें