फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चौक चौराहे के पास शुक्रवार को डेढ़ बजे रिटायर्ड कर्मचारी का बाइक सवार बदमाशों से एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहा था। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे सीसी कैमरे की मदद से छानबीन की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। थाने से मात्र 100 मीटर हुई दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

गोलाघाट निवासी रामलाल कुशवाहा अपनी पुत्री सुमन के साथ भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। गुरुद्वारा गली के मोड़ पहुंचने पर सुमन अपने पिता से कहा आप रुपये लेकर घर जाओ। हम बाजार से कुछ समान खरीदने जा रहे हैं। रामलाल जैसे ही आगे बढ़े कि साहित्य नाका की तरफ से पल्सर बाइक से मुंह ढके दो लोग आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने रामलाल का झोला छीन कर साहित्य नाका की तरफ भाग गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते लुटेरे भाग चुके थे। घटना से 50 मीटर दूरी पर पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही आराम फरमा रहे थे। रामलाल ने बताया यह अपनी पुत्री सुमन को मकान बनवाने के लिए रुपये देना था। खाता सुमन के नाम ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें