फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिवार ने लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहीद मंगला पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अपना दल की ओर से आयर महुंलिया प्राइमरी पाठशाला में श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र पर शहीद की पत्नी शीला पटेल ने पुष्पगुच्छ के साथ की। इस दौरान हुई सभा में शहीद के परिवार ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। अपना दल जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर पटेल ने कहा कि शहीद सीमा सड़क बल में श्रीनगर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत सीमा पर सेवा के दौरान हिमस्खलन से हो गई थी।
विज्ञापन

मंगला पटेल एक किसान परिवार से थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद शहीद के आवास पर सांत्वना देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 20 लाख रुपये सरकारी सहायता एवं शहीद परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार में सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आर्थिक सहायता राशि बढ़ा कर 25 लाख करने, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी, शहीद के गांव के विकास का आश्वासन दिया था। यह सब महज लफ्फ ाजी, लोकलुभावन बयानबाजी व धोखा साबित हुआ। आज तक कुछ नहीं हुआ। शहीद की पत्नी लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं।
योगी सरकार ने सीमा पर शहीद होने वाले शहीदों के परिजन को राज्य सरकार में नौकरी देने के फैसले को कैबिनेट में मंजूरी दी थी। अब तक कैबिनेट के फैसले को लागू कराने में भी हीला हवाली एवं पैरवी के आधार पर भेदभाव कर रही है। नेताओं ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर पटेल ने की। संचालन संजय पटेल ने किया। कार्यक्रम में चिंता देवी, बुधिया देवी, महाजन पटेल, रामकेवल, डॉ. सूर्यबली पटेल, रामधीन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें