फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से जुड़े आरोपियों की तैयार होगी नई कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीते 10 वर्ष में जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे आरोपियों की कुंडली पुलिस नए सिरे से तैयार करेगी। ऐसे सभी आरोपियों का सत्यापन कर उनकी मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद सत्यापन रिपोर्ट को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो को भेजा जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों और अपराध में संलिप्तता के आधार पर संबंधित के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने थानेदारों से कहा है कि अपने थाना क्षेत्र के प्रत्येक आरोपी का सत्यापन कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करें। सत्यापन के दौरान आरोपी के परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और करीबियों की जानकारी जुटाएं। साथ ही, यह पता करें कि आरोपी मौजूदा समय में कहां रह रहा है। इसके अलावा आरोपी की वर्तमान समय की गतिविधि का पूरा ब्योरा एकत्र किया जाए। अलग-अलग आरोपियों से संबंधित रिपोर्ट रोजाना डीसीआरबी तक हर हाल में पहुंच जाए। इस संबंध में जो भी थानाध्यक्ष लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें