घोसिया। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे और उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने औराई चौराहे पर मवेशियों से भरे तीन ट्रक समेत छह तस्कर को हिरासत में लिया। शनिवार को पशु तस्कर तीन ट्रकों पर 71 भैंसें लादकर बिहार से उन्नाव जा रहे थे। मुखविर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिहार के नेवादा निवासी मो. सुभान, नरेन्द्र यादव, इलाहाबाद निवासी मो. उमर, प्रतापगढ़ निवासी आफताब, मिर्जापुर निवासी लाला, बिहार के डुमरिया निवासी राहुल को पशु तस्कारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया लिया। इन सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया।