फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद कराएंगे सफाई, लेंगे हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका पर दबाव बढ़ रहा है। बीते कई दिनों से साफ सफाई को लेकर असंतुष्ट सभासदों को अध्यक्ष ने साफ सफाई का जिम्मा दे दिया है। पालिकाध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया कि प्रथम पाली में सफाई कर्मियों की हाजिरी सफाई जमादार लगाएंगे जबकि दूसरी पाली की हाजिरी सभासद लगाएंगे। अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि साफ सफाई दो पालियों में होती है। त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। हम चाहते हैं कि साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे और कोई शिकायत न मिले। सभासदों की मांग पर मुहर लगाते हुए तय किया गया है कि दूसरी पाली में सभासद हाजिरी लेंगे। इसमे कोई शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीधे निलबंन की कार्रवाई होगी। बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अध्यक्ष ने सभासदों से अपेक्षा की है कि अपने अनुकूल सफाई कर्मियों से काम लें ताकि नागरिकों को कोई दिक्कत न हो। बैठक में सभासद करुणाशंकर दूबे, गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल, महेंद्र बिंद, हसीब खां, रमेश सरोज, राधा देवी, नेहा अंसारी, सबीना अंसारी, रंजीता देवी, जरीना बानो, रचना मौर्य, नेहा परवीन, मंदाकिनी देवी, नसरुन, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, मो.अफसर, संजय यादव, बबलू अंसारी, राकेश कुमार, हेंमत, सुजीत यादव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें