फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बचाने के लिए आगे आएं बुद्धिजीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित सपा जिला कार्यालय में रविवार को सपा प्रबुद्घ सभा की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और मिशन 2019 को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश पर जब-जब आफत आई प्रबुद्ध जन आगे अए। अब एक बार फिर ऐसे लोगों को आगे आने की जरूरत है। सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने ब्राह्मण समाज को देश का सबसे बड़ा समाजवादी बताया। शहीद मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद की चर्चा करते हुए कहा की, जब जब इस देश पर आफत आई है, तब-तब देश को बचाने के लिए प्रबुद्ध जन आगे आए हैं। पार्टी को कृष्ण सुदामा की संज्ञा देते हुए कहा अब देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कृष्ण और सुदामा को एक होने की जरूरत है। धर्मराज मिश्रा ने सपा को गरीबों और मजलूमों की पार्टी बताते हुए कहा कि सपा हमेशा किसानों और गरीबों के हित में काम करती आई है। अगर प्रदेश में सपा की सरकार आई तो गोपीगंज के मृतक रामजी मिश्र के एक बच्चे को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू, लवकुश तिवारी, बंटी तिवारी, राजेश तिवारी, राजन पांडेय, गुलाब पाठक, गिरजा शंकर पाठक, अमरेश शुक्ला, नितेश, करण मिश्रा, श्याम नारायण, विकास , सतीश, सुनील, वरुण, अनिल, संदीप कुमार, योगेंद्र, रजनीश, ओम प्रकाश आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें