फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पाठ्यक्रमों में मेरिट से होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला अब जोर पकड़ने लगा है। विश्वविद्यालय में ऐसे 21 पाठ्यक्रम जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी, उनमें दाखिला मेरिट से 11 जुलाई से शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए विधि संकाय समेत सभी सात केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 2018-19 के लिए समन्वयक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी के निर्देशन में काउंसलिंग को लेकर मंगलवार को दिन भर तैयारियां चलती रही। जिन 21 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला होना है, उसमें एमए आरपीएम, एमए एसआरडी, एमए संस्कृत, उर्दू, दर्शनाशास्त्र आदि शामिल हैं। पहले जब विभागवार दाखिला होता है तो कई तरह की अव्यवस्थाएं भी सामने आती थी लेकिन अब केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत बने केंद्रों पर काउंसलिंग होने से निर्धारित केंद्रों पर ही दाखिले की प्रक्रिया होगी। बता दें कि एमपीएड, एमएड, एलएलएम और एमफिल (समाजशास्त्र) में प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिले नंबरों के आधार पर काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें