फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की पांच सीटों पर सुभासपा की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सुभासपा की पूर्वांचल की पांच सीटों सलेमपुर, घोसी, चंदौली, अंबेडकरनगर और लालगंज पर नजर है। संभावनाओं के आधार पर सुभासपा ने इन सीटों के लिए भाजपा नेतृत्व के समक्ष दावा पेश करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह के मुताबिक लखनऊ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी भाजपा और अपना दल (एस) से गठबंधन जारी रखेगी। गठबंधन में पांच सीटों के लिए पार्टी अपना दावा पेश करेगी। चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। हमीरपुर और चंदौली में प्रभारी नियुक्त कर इसकी शुरुआत कर दी गई है। चुनाव अभियान को गति देने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देशन में 10 जुलाई को हर जिले में मासिक बैठक होगी।
सुभासपा ने 27 प्रतिशत पिछड़ों के आरक्षण में वर्गीकरण की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की थी। छह माह के भीतर इसे लागू करने पर सहमति बनी थी। अक्तूबर में छह माह पूरे हो जाएंगे। सुभासपा सूत्रों की मानें तो यही मुद्दा गठबंधन का भविष्य भी तय करेगा। अक्तूबर तक पार्टी की मांग पूरी न हुई तो सभी विकल्प खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें