फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पीओएस मशीन से बंटेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब ग्रामीण इलाके के कोटे में भी पीओएस मशीन से गरीबों का राशन दिया जाएगा। जिले के नगरीय इलाकों की 117 दुकानों में यह व्यवस्था प्रभावी होने के बाद अब ग्रामीण की 598 दुकानों को भी पीओएस मशीनों से लैस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में स्थित सरकारी राशन की दुकानों पर शासन ने सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से राशन बांटने को मंजूरी दी। मशीन से राशन वितरण कार्य को पूरा करने के लिए विभाग को सबसे पहले नगरीय क्षेत्र में सभी उपभोक्ताओं के राशनकार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जाना है। करीब 16 लाख की आबादी वाले जिले में अभी तक सात लाख से अधिक राशन कार्ड बन पाए हैं। इनमें भी बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से लोगों ने राशन कार्ड बनवाया है। कई साल से अनाज वितरण में धांधली करने वाले वालों पर शिकंजा कसने के लिए अब पीओएस मशीन से अनाज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराया जाएगा। जिले में अब तक करीब पांच लाख कार्ड को आधार से जोड़ा जा चुका है, जबकि दो लाख से अधिक आधार कार्ड लिंक नहीं हो सके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए अनाज वितरण गांवों में भी होगा। बिना आधार कार्ड के पात्र भी अनाज नहीं पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय इलाकों में पीओएस मशीन पूर्व से संचालित हैं। ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर दिसंबर तक पीओएस मशीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें