फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक् त ने चौपाल लगा कर सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज (भदोही)। अभोली ब्लॉक के बौरीबोझ गांव में बुधवार को कमिश्नर एमएम लाल ने जनचौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं और शिकायतों की झड़ी लगा दी। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम की समीक्षा की। इस दौरान शौचालय, आवास, पेंशन, राशनकार्ड, मृदा हेल्थ कार्ड, पोषाहार, टीकाकरण आदि बिंदुओं की गहराई से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ हैंडपंपों के पानी न देने की शिकायत आई, जिसे तुरंत ठीक कराने के आदेश दिए गए और एक महिला की शिकायत थी कि उसे हैंडपंप का पानी नहीं मिल रहा है। इस पर तुरंत कमिश्नर ने प्रभारी छविनाथ सिंह को निर्देश दिया। साथ ही जॉबकार्ड न होने की बात सामने आने पर कमिश्नर ने कैंप लगाकर जॉबकार्ड बनाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े एक मामले में कमिश्नर ने लाभार्थी के खाते में 15750 रुपये भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, पीडी मनोज कुमार राय, डीएसओ संजय पांडेय, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, सीवीओ आरबी मौर्य, एसडीएम सुनील कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, डीडीएजी अरविंद सिंह, एक्सईएन रामकुमार, तहसीलदार रामजी, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीडीओ उषा पाल, प्रभारी निरीक्षक सीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें