फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए देगा बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कार्यालयों और घरों में काम करने के दौरान अचानक सांस रुकने, दिल का दौरा पड़ने आदि की घटनाओं पर अगर तुरंत उपचार न मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बेसिक लाइफ सपोर्ट के माध्यम से तत्काल इलाज के साथ ही जान बचाने में सहायता मिलेगी। इसकी पहल भी खुद चिकित्सकों ने ही की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा की ओर से इसके लिए विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों के लोगों को रविवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

अक्सर काम करने या घर में रहने के दौरान दिल का दौरा पड़ने आदि की घटनाएं हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब घर या आफिस के नजदीक कोई अस्पताल न हो। इसी को देखते हुए आईएमए की ओर से रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बीएचयू आईएमएस के शिक्षकों की ओर से लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आईएमए की सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि इस दौरान दुघर्टना, कार्डियक अरेस्ट आदि से तात्कालिक बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें