फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरस रहे मथुरापुर के वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंच चुकी है। नगर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां पेयजल की पाइपलाइन ही नहीं बिछाई जा सकी। ऐसा ही एक वार्ड है मथुरापुर, जहां के लोग गर्मियों में सारा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही बिता देते हैं। हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं, जिससे पेयजल समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

मथुरापुर वार्ड की आबादी 6500 है। इस वार्ड में मथुरापुर, घरवनपुर, सहाबाबाद और गुलौरा बस्ती फैली हुई है। गुलौरा में एक सबमर्सिबल पंप है, जो आबादी के लिहाज से इसी बस्ती के लोगों के लिए भी पर्याप्त नहीं साबित हो रहा है। वार्ड में कुल 15 हैंडपंप हैं, जिनमें से चार खराब हो चुके हैं। अभी तक इन्हें रीबोर ही नहीं कराया गया। हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी लेने की लोगों की आदत से पड़ गई है। मथुरापुर के पप्पू यादव और जगवान दास ने बताया कि शासन के केवल दावे ही होते हैं। अगर असलियत देखनी हो तो कोई यहां आकर देखें। लोग देख भी चुके हैं और आश्वासन देकर चले गए हैं। हम लोग खुद को शहरी बताते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
घरवनपुर के शंभुनाथ यादव और अखिलेश कुमार ने कहा कि हम लोग गांव जाते हैं तो लगता है कि गांव ही हमसे बेहतर हैं। हैंडपंप के सहारे जीवन कट रही है लेकिन गर्मियों में जब हैंडपंप भी दूषित पानी देने लगते हैं तो मुसीबत बढ़ जाती है। वार्ड वासियों ने कहा कि नए पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डों में 5-5 सबमर्सिबल पंप लगवाने को कहा था, लेकिन लगता है इस गर्मी में भी पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। क्षेत्रीय सभासद रंजीता देवी ने कहा कि नए सिरे से विकास कार्यों पर विचार हो रहा है। बोर्ड में पाइप लाइन बिछाने और सबमर्सिबल पंप लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें