फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निशाने पर होंगे जल निगम के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर इस बार फिर जल निगम के अधिकारी होंगे। सीएम 31 जनवरी को काशी दौरे पर आ रहे हैं। अफसरों ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल निगम को शहर के कुछ हिस्सों में पेयजल पाइप के ज्वाइंट्स को जोड़ने का काम शुरू नहीं हो पाया है। शहर में बनकर तैयार 22 ओवरहेड टैंक से भी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। शहर में खुदाई कर काम करने वाली संस्थाओं को 31 जनवरी तक खुदाई का काम बंद कर काम पूरा करने का निर्देश था। आईपीडीएस और गेल का काम अब भी चल रहा है। पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग को पेयजल पाइप लाइन डाले जाने की वजह से महीने भर से बंद किया गया है। इसी महीने में काम पूरा कर मार्ग को चालू किया जाना था लेकिन ये काम भी पूरा नहीं किया जा सका है। सीएम रविदास जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने 31 जनवरी को आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वह बीएचयू हेलीपैड से रविदास मंदिर जाएंगे। मंदिर में दर्शन करने के बा वह बीएचयू से ही लखनऊ जाएंगे। हालांकि इस दौरान वह आला अफसरों से जिले में चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें