फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीबी बाक्स में लगी आग तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एमसीबी बाक्स में आग लगने से शुक्रवार को तीन बिजली कर्मी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदमपुर के मच्छोदरी पुलिस पिकेट के पास की घटना है। शटडाउन के बाद आईपीडीएस के एमसीबी से कनेक्शन बंद करने के दौरान आग लग गई। इसमें मच्छोदरी उपकेंद्र के दो लाइन मैन और एक सहयोगी झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय शिकायत पर दुरुस्त करने के लिए लाइन मैन कृष्ण कुमार ओझा (59), सेवालाल (50) और सहयोगी अमरनाथ (45) शटडाउन लेने के बाद आईपीडीएस बाक्स के पैनल के लॉक को खोल रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसकी जद में आने से तीनों झुलस गए। जानकारी मिलते ही साथियों ने उसे अस्पताल भर्ती कराने के साथ उच्चाधिकारियों को सूचित किया। जेई और एसडीओ भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मच्छोदरी, कामेश्वर महादेव, त्रिलोचन महादेव, कोयला बाजार समेत कई इलाकों की बिजली काट दी गई। अधिकारियों ने बताया आग लगने के कारण आपूर्ति की केबल जल गई है। देर रात तक दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें