फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-सिपाहियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नियमों की अनदेखी कर सशस्त्र सलामी देने के मामले की जांच कर रहे सीओ बड़ागांव शफीक अहमद खान ने दरोगा उदयभान सिंह और सिपाहियों को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है। बयान दर्ज कराने की नोटिस मंगलवार को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र के डॉ. एसडी अग्रवाल की मां शारदा देवी का निधन बीते शनिवार को हुआ था। जानकारी पाकर बड़ागांव थाने के दरोगा उदयभान सिंह और तीन कांस्टेबल डॉ. अग्रवाल के घर पहुंचे। इनमें से दरोगा और दो कांस्टेबल ने शारदा देवी के शव को सशस्त्र सलामी दी थी।
प्रकरण के ‘अमर उजाला’ में छपने के बाद एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने सीओ बड़ागांव को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं, एडीजी जोन, आईजी रेंज और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश एसएसपी को दिया गया।
विज्ञापन

...तो एसडीएम पिंडरा को रोकना चाहिए था
सशस्त्र सलामी प्रकरण से हुई किरकिरी का मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि दरोगा और सिपाही जब सलामी देने जा रहे थे तो वहां पहले से ही मौजूद एसडीएम पिंडरा नागेंद्र नाथ यादव ने उन्हें ऐसा करने से क्यों नहीं रोका..? नजदीकी रिश्तों के कारण एसडीएम को तो इस परिवार के बारे में जानकारी रही ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें