फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुलानंद को हरा सनबीम वरुणा पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के बास्केटबाल कोर्ट पर जिला सब जूनियर बी लीग बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सनबीम वरुणा ने अतुलानंद रेजीडेंशियल एकेडमी को 14-8 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम से समीक्षा ने छह अंक तथा पराजित टीम से आयुषी ने छह अंक बनाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को शाम 4 बजे से यूपी कॉलेज के बास्केटबाल कोर्ट पर खेला जाएगा। बालक वर्ग में उदय प्रताप इंटर कॉलेज बनाम सनबीम सनसिटी तथा बालिका वर्ग में रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज तथा सनबीम वरुणा के बीच मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राज इंग्लिश स्कूल के निदेशक डा. हरिओम सिंह और एचएस एकेडमी के हर्षवर्धन सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें