फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में घर बनवाने के लिए ढाई लाख देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक में योगी सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। सर्किट हाउस में रात करीब नौ बजे हुई बैठक में उन्होंने कहा कि शहरी शहरी क्षेत्र में जिसके पास 30 मीटर जगह होगी, उसे घर बनवाने के लिए सरकार ढाई लाख रुपये देगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि ऊपर से नीचे तक सिस्टम खराब था जिसे ठीक करने मे थोड़ा समय लग रहा है। प्रदेश की हालत बहुत खराब है। सपा या बसपा की सरकार बन जाती तो कर्मचारियों को वेतन दे पाना भी मुश्किल हो जाता। हमने 17 से 25 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाया है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। अभियान के लिए 7 से 11 लोगों की कमेटी हर जिले में बनाई जा रही है। सड़कें हर साल टूट जाती हैं। ऐसी ब्यवस्था की जा रही है कि सड़कें पांच साल तक ना टूटें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर चलें। देश और प्रदेश का विकास होगा। जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने सेवापुरी व रोहनिया विधान सभा के प्रमुख बाजारों में सोलर लाइट व डस्टबीन वितरित कराने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, ओंकार नाथ केशरी, जयनाथ मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, उमेश दत्त पाठक, ज्ञानेश जोशी, प्रह्लाद गुप्ता, सीता मिश्रा, दिलीप सोनकर, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, बीना राय, राजेश राजभर, हेमंत सिंह, सुनीता सिंह, अजय दुबे, वीरेंद्र पटेल, प्रेम शंकर पाठक, हीरा लाल जायसवाल, छोटे लाल पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें