फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में संकाय प्रमुख व महिला शिक्षक में रार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग की महिला शिक्षिका और कला संकाय प्रमुख के बीच गुरुवार को नोंकझोंक हो गई। कला संकाय प्रमुख द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर क्रॉस लगाने से नाराज शिक्षिका ने प्रमुख पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चीफ प्रॉक्टर से इसकी शिकायत की है। शिकायत को लंका थाने को भेजने का आग्रह किया गया है। उधर, प्रमुख ने उत्पीड़न के आरोप को गलत बताते हुए शिक्षिका पर बिना बताए विश्वविद्यालय न आने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला शिक्षिका डॉ. शोभना नर्लिकर का आरोप है कि वह अपने विभागाध्यक्ष की ओर से केवल कुछ ही शिक्षकों को बार-बार कमेटी में रखने की शिकायत करने संकाय प्रमुख के पास गई थीं। संकाय प्रमुख ने जहां उनकी शिकायत सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
उधर, कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज ने बताया कि सत्रारंभ और सत्र समाप्ति के दिन उपस्थिति आवश्यक होती है। डॉ. नर्लिकर इन दोनों दिवसों पर बिना बताए गायब रहीं। तीन जुलाई को विश्वविद्यालय खुलने के बाद जब वह नहीं आई तो चार जुलाई को उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर उन्हें अनुपस्थित कर दिया। बार-बार एक ही शिक्षकों को कमेटी में रखने का आरोप भी गलत है। उनका उत्पीड़न नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें