फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदासपुर में नहर टूटा, पानी विद्युत उपकेंद्र सहित गांवों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। ज्ञानपुर नहर प्रखण्ड के दीनदासपुर गांव के पास नहर टूटने से दीनदासपुर विद्युत उपकेंद्र के चारों तरफ जल भराव हो गया है। नहर का पानी बिजली उपकेन्द्र से होकर लोगों के घरों में भी घुस गया। नहर टूटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया और पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से नहर की पूरी तरह से खुदाई नही करायी गयी है। नहर के बीचो-बीच खिचड़ू व रामजी प्रजापति ने कच्चा घर बना रखा है जिसके कारण नहर का पानी आगे नहीं निकल पाता। इस बाबत जब ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूछा कि नहर की पूरी से खुदाई नहीं करायी जा सकी तो पानी छोड़ने की क्या जरूरत है।बिजली उपकेंद्र के अलावा दर्जनों ग्रामीणों के घरों में पानी भरने से उन्हें घर गिरने का डर सता रहा है। नहर का पानी बिजली घर सहित अन्य लोगों के घरों में घुसने की सूचना के बाद नहर प्रखण्ड विभाग का एक भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। जिसके कारण ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं ज्ञानपुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियन्ता के एन जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नहर का पानी बंद कर दिया गया है। इसकी जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

सड़क जलमग्न, बढ़ी परेशानी
कछवां रोड। सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल से होकर ठटरा गांव को जाने वाली रोड पर बरसाती पानी जमा होने से स्कूल आने-जाने वाले छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों ओर दीवार होने के चलते पानी नहीं निकल पा रहा है। ठटरा गांव के लिए कछवां रोड बाज़ार से सटे सड़क से दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क जलमग्न होने के कारण कपसेठी मार्ग से होकर लोग आ-जा रहे है। जिससे करीब एक किलोमीटर से अधिक का रास्ता रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


आदर्श गांव नागेपुर में विकास की कलई खुली
मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गोद लिया गया दूसरा सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित मौर्य बस्ती में तेज बारिश से सीवर की व्यवस्था न होने से रास्ते पर एक फिट तक पानी लग गया है। जिससे बस्ती व गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस प्रकार अधिकारियों आदर्श ग्राम नागेपुर में कराए गए विकास कार्यो की कलई भी खुल गयी। इससे प्रभावित गांव के पनधारी मौर्या, शोभा मौर्य, जगदीश मौर्य, गुलाब, लालधर व शिरोमन आदि लोगो ने बताया कि अगल-बगल के गड्ढों में बरसाती पानी जमा होने व रास्तों पर कीचड़ फैले होने से लोगों का आना-जाना दुभर हो गया है।

विद्यालय परिसर बना जलाशय
बडागाँव। मानसून की पहली बरसात में ही ब्लाक संसाधन केंद्र बडागाँव के बगल में स्थित जूनियर हाईस्कूल एवं प्राईमरी स्कूल के संयुक्त परिसर इन दिनों जलाशय के रूप में परिवर्तित हो गया है। जिससे छोटे बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पूर्व प्रधान घनश्याम गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों सहित जिलाधिकारी वाराणसी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छात्रों को हो रही परेशानियों को दूर कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें