विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर दो वार्डों में कैंप लगाया गया है। वरुणा पार जोन के पांडेयपुर व खजुरी वार्ड में चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 453 लोगों में से 213 लोग लाभान्वित हुए। 240 लोगों को आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई। आपूर्ति विभाग की ओर से 17 लोगों को लाभान्वित किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से 13 लोगों को अनाज दिया गया। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से कुल 56 लोगों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 14 लोगों को जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 35 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जोनल अधिकारी इंद्र विजय सहित क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।