फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिनदहाड़े प्राचीन दुर्गा मंदिर से 21 किलो का पीतल का घंटा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोलापुर। थाना क्षेत्र के दानगंज स्थित चाहीन गांव के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से मंगलवार को दिन में 21 किलो का पीतल का घंटा चोरी हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मंदिर से जुड़े मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह आरती और पूजन के समय मंदिर में घंटा लगा हुआ था। दोपहर करीब 11 बजे के बाद किसी समय चोर मुख्य द्वार पर लगा करीब 21 किलो वजनी पीतल का घंटा काटकर ले गए। चोलापुर थाना प्रभारी सघुवन राम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, मनोज सिंह और मोहित सिंह ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें