फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दृश्यता के चलते भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट हुआ विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह मौसम खराब होने के कारण कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी)होने के कारण दिल्ली से वाराणसी आ रहा एयर विस्तारा का विमान लैंड नही कर सका। इसे भुवनेश्वर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। मौसम ठीक होने पर विमान चार घंटे देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह एयर विस्तारा का विमान यूके 723 अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे से आधे घंटे की देरी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ। 8:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच कर एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी लेकिन दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। विमान को डायवर्ट कर भुवनेश्वर भेज दिया गया। वहां से मौसम ठीक होने के बाद विमान दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचा। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कत हुई ।
इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि सुबह मौसम खराब होने के कारण विजबिल्टी कम हो गई थी जिस कारण विमान को डायवर्ट कर भुवनेश्वर भेजा गया। मौसम ठीक होने पर विमान दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें