फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं से धूप बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जनवरी बीतने को हैं, लेकिन कोहरा नहीं पड़ा। आसमान साफ होने से धूप निकल रही है, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण धूप का कोई असर नहीं दिख रहा है, इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह चार दिन बूंदाबांदी के बाद सोमवार से आसमान साफ हो गया। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। लोग ठंड से राहत के लिए धूप में खड़े हो रहे हैं, लेकिन हवा तेज होने की वजह से कुछ देर बाद ही उन्हें फिर कमरे में जाना पड़ रहा है। रात में बाहर निकलने में और मुश्किल हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दस से पंद्रह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की वजह से तापमान में कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। इसका असर दो दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। बनारस और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार के अधिकतम तापमान 21.1 की तुलना में मंगलवार को 20.6 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस की जगह 7.6 तक गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें