फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए बढ़ेंगे टिकट काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रयागराज कुंभ मेला आने जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। एनाउंस सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त हाई रेजुल्यूशन वाले सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यात्री प्रतीक्षालय की क्षमता विकास का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों एंट्री पर सुरक्षा व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर 80 से ज्यादा कैमरे लगे हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। मंडुवाडीह व सिटी पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मंडुवाडीह में जीआरपी की अस्थाई मेला चौकी बनाई जा रही है। यहां 100 के लगभग स्टाफ रहेगा। वहीं जनरल काउंटर के अलावा एटीवीएम मशीनों पर सहायकों की मदद से टिकट बांटने की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे ने जनरल टिकट को लेकर बनाए गए अपने ऐप का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। कैंट, मंडुवाडीह व सिटी पर एनाउंस आदि की व्यवस्था की जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बेंच भी लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने में आसानी हो। एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें