फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट स्थित अर्बन हाट में स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया गया है। 28 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद जैसे स्थानों से आए दुकानदारों ने 30 से अधिक दुकानें सजाई हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर से शुरू हुए इस मेले में तकिये की खोल से लेकर आकर्षक सोफे तक की दुकानें सजी हुई हैं। हाथ से बनें वस्त्रों की एक से बढ़कर वेराइटी के सामान इन दुकानों में हैं। इसमें मुरादाबाद से तकिये की खोल, भदोही से कारपेट, रामनगर से साड़ी, मुरादाबाद से लोई, रामपुर से गद्दा, बिजनौर से पर्दा, वाराणसी से साड़ी, शर्ट, सदरी, गाजीपुर से वॉल हैगिंग, मेरठ से खादी वस्त्र, आजमगढ़ से दुपट्टा, रामपुर से कंबल, गोरखपुर से रंग बिरंगे बेड शीट की दुकानें शामिल है।
खादी के वस्त्रों पर 10 से 20 फीसद तक की छूट तक के बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके मेले में वह रौनक नहीं दिख रही है, जिसकी उम्मीद लगाकर कारोबारी आए हैं। हालांकि मेले में आने वाली महिलाओं की पहली पसंद बनारसी जामदानी साड़ी बन रही है। इसकी कीमत पांच हजार से एक लाख रुपये तक बताई जा रही है। महंगी साड़ियों को खरीदने और देखने वाले भी पहुंच रहे हैं, जबकि कारपेट, सैगी, वॉल हेगिंग की सजी दुकानों पर भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें