फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन के साथ ठहरी युवती का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस में टेक्नीशियन राजीव लोचन के साथ ठहरी युवती का शुक्रवार को भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। वहीं, राजीव लोचन की मौत की वजह जानने के लिए पुलिस उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी राजीव लोचन गुरुवार की सुबह शिव शक्ति गेस्ट हाउस के कमरा नंबर पांच में मृत पड़ा मिला था। दरवाजा तोड़ा गया तो वो बिस्तर पर पड़ा था और उसके मुंह से खून बह रहा था। गेस्ट हाउस संचालिका विमला पांडेय ने पुलिस को बताया कि राजीव बुधवार की रात आठ बजे के लगभग एक युवती के साथ वह आया और उसे अपनी पत्नी बताते हुए ट्रेन लेट होने की बात कह कर एक कमरा बुक कराया। रात 10:30 बजे के लिए युवती कुछ काम के बहाने बुकिंग काउंटर से अपना आईडी प्रूफ लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो वापस नहीं लौटी। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से युवती को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें