फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए विवादित पोस्टर चिपकाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार दोपहर शिव सेना के राज्य उपप्रमुख अजय चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के आसपास और आसपास की इमारतों में विवादित पोस्टर चिपकाए। कैंट पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरुण पाठक ने कहा कि पार्टी की ओर से पोस्टर लगाने या विवादित बयान देने का कोई निर्देश नहीं है। जिन लोगों ने ऐसा किया है, वह व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

अजय का कहना था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के कार्य के लिए हम लोग 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान अजय ने ज्ञानवापी स्थित धर्मस्थल को लेकर विवादित बातें कहीं। साथ ही, विवादित पोस्टर को अजय और उनके कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर और आसपास की इमारतों पर चिपकाया। प्रकरण व्हाट्स ऐप ग्रुप पर वायरल होने के बाद कैंट पुलिस हरकत में आई।
दूसरी ओर पाठक का कहना है कि 24-25 नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारी की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हम कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे समाज और देश की शांति व्यवस्था भंग हो।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश हो रहे वायरल
व्हाट्स ऐप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर राम मंदिर निर्माण को लेकर रोजाना भड़काऊ संदेश वायरल किए जा रहे हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ ही थानों की पुलिस गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें