फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी रायफल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन से सटे येलो जोन स्थित कोतवालपुरा तिराहा पर बुधवार को पीएसी के एक सिपाही ने इस कदर आपा खोया कि रायफल लोड कर दुकानदार पर तान दिया। सिपाही को आगबबूला देख दुकानदार के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु अवाक रह गए। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसकी बटालियन के कमांडर को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कोतवालपुरा तिराहा स्थित एक दुकान पर दुकानदार जा रहा था। इस पर मिर्जापुर पीएसी के सिपाही ने दुकानदार को रोका और पास दिखाने को कहा। दुकानदार ने बताया कि पास सिर्फ रेड जोन स्थित दुकानों के लिए होते हैं और उसकी दुकान येलो जोन में है। इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो सिपाही रायफल लोड कर दुकानदार पर तान दी। इसे लेकर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए और मामला तूल पकड़ने लगा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसके कमांडर को सूचना दे दी गई है। जांच में सिपाही गलत पाया जाएगा तो कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें