फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

330 पीएम आवासों की शासन से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर शासन ने 330 आवासों को बनाने की मंजूरी दे दी है। इसको लेकर काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वीडीए ने दांदुपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार किया था। पहले यहां काशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के विस्थापितों को भी बसाने की योजना थी लेकिन इसमें बदलाव करते हुए सिर्फ पीएम आवास योजना वालों को ही स्वीकृति दी गई। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुरहुआ में 454 आवास बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिल गई है जल्द ही आगे की कार्यवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें