फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को तहसील के कर्मचारियों ने किया गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई तहसील के बीसापुर गांव में प्रशासन डाल-डाल तो भू-माफिया पात-पात की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। चंद दिनों पूर्व जहां चार से अधिक तालाबों से कब्जा हटाया गया वहीं आराजी नंबर 78 तालाब पर कब्जा कराया जा रहा है। शिकायत पर भले ही कब्जे को रोक दिया गया पर राजस्व विभाग के कर्मियों ने प्रमुख सचिव को आराजी नंबर बदलकर मामले का निस्तारण दिखा दिया। मामले में विजय बहादुर पटेल ने दोबारा प्रार्थना पत्र भेजकर कब्जाधारकों संग कब्जा कराने में संलिप्त राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। तालाबों पर अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर सरकार गंभीर है। करीब सप्ताह भर पूर्व औराई के बीसापुर में चार तालाबों से करीब 28 कच्चे और पक्के भवन तोड़कर कब्जामुक्त किया गया लेकिन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से गांव के आराजी नंबर 78 तालाब पर कुछ भूमाफिया फिर कब्जा करने लगे हैं। गांव के विजय बहादुर पटेल ने 19 जुलाई को उक्त तालाब से कब्जा हटाने की शिकायत प्रमुख सचिव से किया था। राजस्व विभाग के कर्मियों ने उक्त तालाब का आराजी नंबर ही बदलकर मामले का निस्तारण दिखा दिया और रिपोर्ट भी सचिव को भेज दिया गया जबकि उक्त आराजी तालाब से सटा नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद सोमवार को वादी ने प्रमुख सचिव को पोर्टल पर दोबारा शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार गजानंद दूबे ने फिलहाल अवैध कब्जे को रोक दिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें