फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए जुटा रहे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर नौ अगस्त को तहसील में होने वाली सभा और गिरफ्तारी कार्यक्रम को सफल बनाने के मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने मजदूरों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को कार्यक्रम के बारे में बताए जाने के साथ उनका सहयोग मांगा गया। इस दौरान लोगों को पर्चे बांटे गए और 9 अगस्त को तहसील पहुंचने का आह्वान किया गया। किसान सभा के जिला मंत्री इंद्रदेव पाल के नेतृत्व मे कार्यकर्ता मंगलवार को औराई रोड, पकरी तिराहे, नेशनल स्कूल तिराहे और विभिन्न गांवों में गए। इस दौरान ठेले वालों, किसानों से इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। लोगों को बताया गया कि जन सहयोग से ही कार्यक्रम सफल होगा। इस दौरान लोगों को 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों को याद दिलाया गया। उन्होंने युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के वादे किए थे। इतना ही नहीं विदेशो से कालाधन भारत लाना भी उनके वादों में था लेकिन उनका कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों को 8 सूत्री मांगो वाली पर्ची भी बांटी गई। अभियान में ज्ञान प्रकाश, रामचंद्र पटेल, ह्रदय लाल यादव, रमापति यादव, मुरलीधर पाल, आद्या प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें