फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से ट्रेन सिग्नल का तार खराब, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बुधवार की भोर आई तेज आंधी.पानी के कारण काशी रेलवे स्टेशन और पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन सिग्नल का तार खराब हो गया। जिसके कारण करीब आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रही। भोर 3.45 बजे डाउन सिग्नल डिस्टर्ब होने के बाद उसे सुबह 4.25 बजे सही किया गया। इस दौरान 40 मिनट तक डाउन पर यातायात बाधित होने से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वहीं अप लाइन को सुबह छह बजे सही किया जा सका। इस दौरान हिमगिरी, सियालदह एक्सप्रेस के साथ करीब आधा दर्जन ट्रेनों का काशी रेलवे स्टेशन और पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन के बीच यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें