फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग को सिक्स लेन बना रही कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी की निर्माण कार्य में लगे डंपर से कुचलकर सड़क मौत हो गई। शनिवार को भोर में औराई थाना क्षेत्र के तितराहीं गांव के समीप हुए हादसे से मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद से वाराणसी तक हाईवे को सिक्सलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए नामित निर्माण कंपनी ने आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में युवाओं को काम पर रखा है। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर प्रतापपुर निवासी श्रीप्रकाश (18) पुत्र नंदलाल भी सड़क निर्माण में काम कर रहा था। शनिवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे तितराहीं गांव के पास सड़क निर्माण में लगे एक डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद खलबली मच गई। कार्यदायी संस्था के अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए लेकिन ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाया तो सहम गए। सूचना पर औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक एक बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घर में बड़ा होने के कारण उसी पर घर की सारी जिम्मेदारी थी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें