फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। क्षेत्र के बनकट गांव निवासी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा सदस्य संतोष मिश्र के यहां रविवार को धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने आए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास, अयोध्या के अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर स्वामी जन्मेजय शरण जी महाराज ने कहा कि कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। मंदिर निर्माण में देरी क्यों हो रही है, इस सवाल पर कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कुंभ के पहले मंदिर का शिलान्यास हो जाएगा। कहा मंदिर निर्माण में केंद्र और प्रदेश सरकार का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उच्चतम न्यायालय का फैसला राष्ट्र और असंख्य भक्तों की जनभावनाओं के अनुरूप मंदिर के पक्ष में आएगा, जिसका पूरे देशवासी इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अयोध्या में धर्मध्वजा फहराएगी और रामलला का भव्य मंदिर बनेगा। आगे कहा कि सारे कार्य माननीय न्यायालय के आदेश के अनुरूप होंगे। उन्होंने कहा कि न्याय पालिका एक मंदिर है और उसमें जो भगवान विराजमान होते हैं, वो खुद न्यायमूर्ति के रूप में होते है। इस मौके पर भैरो दास जी महराज, विंध्यवासिनी मिश्रा, नागेंद्र नाथ मिश्र, राम कैलाश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें