फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर में किराये के कमरे में रहने वाले बीएचयू के छात्र आरिफ जमाल (22) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मकान में रहने वाले अन्य छात्रों के आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सूचना पुलिस को दी गई। लंका पुलिस ने दरवाजे को तोड़वा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि बीए के सारे पेपर में आरिफ अनुत्तीर्ण हो गया था और अब दोबारा परीक्षा देने की तैयारी थी। इसे लेकर वह कुछ दिनों से अवसाद में था।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा के पटवा टोला का मूल निवासी आरिफ ने 2014 में बीएचयू में बीए में दाखिला लिया था। हॉस्टल न मिलने के कारण वो छित्तूपुर में किराये के कमरे में रहता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है जबकि मां जमीला घर पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आरिफ की मां उसके कमरे पर आई थी। थोड़ी देर बाद वह पड़ोस में कहीं चली गईं। इसी बीच आरिफ फंदे से लटक गया। जमीला जब लौटकर आईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें