घोसी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर हसनपुर में एक किसान के खेत में शनिवार की सुबह करीब दस बजे तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर आग लगा दी। आग लगने से किसान के 24बिस्वा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से अन्य पांच किसानों की पांच बीघा फसल भी राख हो गई। सूचना मिलने पर खेत पर पहुंचा किसान जली फसल देखकर बेहोश हो गया। बाद में दूसरे ग्रामीणों ने किसान को होश में लाया। किसान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी वाचस्पति उपाध्याय पुत्र भालचंद उपाध्याय का गांव में 24बिस्वा खेत है। इसमें खड़ी गेहूं की फसल को शनिवार को गांव के ही रामरूप यादव पुत्र स्व. धारी यादव, आशीष यादव पुत्र रामकृपाल यादव और सविता यादव पत्नी रामकृपाल यादव ने रंजिशवश आग लगा दिया। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटे बढ़ने से गांव के बालकिशुन यादव पुत्र स्व. रामचंद्र की 30 बिस्वा, पबारू यादव पुत्र स्व. मोती, रामवृक्ष यादव पुत्र स्व. जगदीश यादव की 16 बिस्वा, श्याम नरायन पुत्र शिवनाथ यादव की 12 बिस्वा, बालरूप यादव पुत्र राम चंद्र की 12 बिस्वा, हरिकरन चौहान पुत्र स्व. पड़ोही चौहान 30 बिस्वा और प्रभुनाथ यादव, राजेंद्र यादव, स्वामीनाथ यादव करीब 30 बिस्वा में गेंहू की फसल नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचा किसान वाचस्पति उपाध्याय अपनी पूरी फसल को जला देकर बेहोश हो गया। लोगों ने उसे होश में लाया। इस संबंध में पीड़ित वाचस्पति उपाध्याय सहित दूसरे किसानों ने तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई।