फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने वेतन बढ़ाने, पेंशन की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रधानों के हित एवं बढ़ते उत्पीड़न पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न रोका जाए अन्यथा वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय गोपाल ने कहा कि प्रधान गांव के बेहतर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं, लेकिन कमीशनखोरी के चक्कर में कुछ अधिकारी उनका उत्पीड़न करते हैं, इस पर रोक लगे। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की कि उन्हें 30 हजार वेतन और 10 हजार पेंशन दी जाए। कहा कि जब सांसद और विधायक पांच साल बाद पेंशन के हकदार हैं तो प्रधान गांव का प्रतिनिधि होता है, उसका यह हक है। कहा कि सरकार जल्द ही इस पर निर्णय नहीं लेगी तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। केंद्र सरकार को चेताया कि प्रधानों की मांग नहीं मानी जाती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र, श्रीराम दुबे, चंद्रशेखर यादव, संजय श्रीवास्तव, संतोष यादव, महेंद्र सरोज, सभाजीत गौतम ,इसरावती, सुशीला देवी, शेर बहादुर सिंह, अमित उपाध्याय, पंकज मिश्रा , अजीत, रंग बहादुर यादव, सत्य प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें