फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना बिजली कटौती से बढ़ रहा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कटौती की जा रही है, जिससे व्यापारियों, दुकानदारों के साथ ही आमजन परेशान हैं। शाम की कटौती से जहां व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं पेयजल आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। इस समस्या के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता (विद्युत) निसार अहमद से मुलाकात कर कटौती बंद करने की मां की।
विज्ञापन

सपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने अभियंता से वार्ता में कहा कि मनमानी बिजली कटौती से दुकानदारी, उद्योग तो प्रभावित होते ही है, लोगों की दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा लोकल फाल्ट के नाम पर भी मनमानी कटौती की जा रही है। सपा नेताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अली शेर खां, दीपनरायण भारती, राजकुमार यादव, भोलू, मो. शाहिद, मालिक प्रजापति, बदरेआलम, सलीम अहमद, एजाज अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें